विधायक दीपिका ने किया योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास

IMG-20221126-WA0080
मेहरमा/महागामा। महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने शनिवार को महागामा विधानसभा के मेहरमा एवं महागामा प्रखंड में विधायक निधि की अनेक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। मेहरमा प्रखंड के बोरमा गांव में सुरेश पासवान के घर से कुमरा बांध तक पीसीसी सड़क निर्माण का विधिवत उद्घाटन किया गया। साथ ही ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत पहाडखंड मोड़ से चमगोदा पोखर भाया बोरमा तक पथ का मरम्मत कार्य, जो लगभग 41 लाख रुपए की राशि से निर्माण कराया जाएगा, का भी विधायक दीपिका पांडे सिंह के द्वारा विधिवत नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर सड़क का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर मेहरमा प्रखंड के दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
उधर, महागामा प्रखंड में भी
 विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने शनिवार को अनेक योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। महागामा प्रखंड क्षेत्र के भांजपुर, खुर्द डुमरिया, कुसमी, मोहनपुर पलहारपुर में विभिन्न योजनाओं का लेकर शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया। इस दौरान जमायडीह पंचायत के कुसमी गांव में राजकुमार यादव घर से पहाड़िया बाबा स्थान तक पीसीसी सड़क का उद्घाटन विधायक ने किया। इसके बाद मोहनपुर टिका टोला से लेकर महादेव बथान भाया भैसावरण ठाकुर टोला, कुश टोला तक पथ मरम्मत का शिलान्यास ग्रामीण विकास विभाग की ओर से किया गया। लहठी पंचायत के पलहारपुर से जुड़गुड़ा पथ में महर्षि मेही आश्रम जोरिया के पास सुंदर नदी में पुल का निर्माण का शिलान्यास ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के द्वारा किया गया। भांजपुर में जामा मस्जिद से खलील अंसारी घर तक पीसीसी सड़क निर्माण एवं नाला में ढककर का उद्घाटन विधायक निधि से की गई। शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान महागामा विधायक का ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ym3x

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *