विभिन्न दलो के दर्जनों कार्यकर्ता थामेंगे कांग्रेस का दामन

IMG-20221116-WA0019
पाकुड़। कल दिनाँक 16 नवंबर को समय 3 बजे हिरणपुर डाकबंगला परिसर में एक बैठक रखी गई है, जिसमें मुख्यातिथि के रूप में कांग्रेस जिला अध्यक्ष उदय लखमानी उपस्थित रहेंगे। साथ ही कल जिला अध्यक्ष के द्वारा हिरणपुर प्रखण्ड कांग्रेस के संगठन का विस्तार किया जाएगा व जिला अध्यक्ष उदय लखमानी के द्वारा पदाधिकारियो की औपचरिक घोषणा की जाएगी। वही कांग्रेस नेता मुफिज अंसारी  के सहयोग से दर्जनों कार्यकर्ता जो अन्य अन्य दल के है व कांग्रेस का दामन थामेंगे। कांग्रेस में सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करने स्वयं जिला अध्यक्ष श्री लखमानी  व प्रखण्ड अध्यक्ष मो मनोबर आलम उपस्थित रहेंगे। प्रखण्ड अध्यक्ष ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो यात्रा और उनके द्वारा देश के प्रति जो विचार है उनसे लोग अन्य दल प्रभावित हो रहे है अभी और भी दलों के कार्यकर्ता हमलोगों के सम्पर्क में है, जो जल्द ही कांग्रेस का दामन थामेंगे। कांग्रेस के एक एक कार्यकर्ता लोगो को जोड़ने में सहयोग कर रहे है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/rhoi

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *