शिकारीपाड़ा में मुखिया के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को कराया गया गृह प्रवेश।

0222222

शिकारीपाड़ा/दुमका|  प्रखंड शिकारीपाड़ा के ग्राम शिकारीपाड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)(2021-22) के अंतर्गत पूर्ण आवासों का गृह प्रवेश आज गुरुवार को  शिकारीपाड़ा मुखिया,  शिकारीपाड़ा पंचायत सचिव,  के द्वारा  विधिवत रूप से फीता काटकर  करवाया गया। आज गुरुवार को 5 लाभुकों को गृह प्रवेश करवाया गया।   मौके पर पंचायत के मुखिया नमिता बास्की,शिकारीपाड़ा पंचायत सचिव सुरेंद्र प्रसाद साह, उप मुखिया सरोज भगत, वार्ड सदस्य पूर्वी देवी,  बिना पाल, एवम पंचायत समिति सदस्य  मौजूद थे। इस दौरान शिकारीपाड़ा पंचायत सचिव से जब पूछा गया कि जिन जरूरतमंद लोगों को अब तक कई बार  आवेदन देने के बावजूद भी आवास का लाभ नहीं मिला है उन लोगों को कब तक मिलेगा।  इस संबंध में पंचायत सचिव ने कहा कि उन लोगों ने  यदि आवेदन दिया है  तो उन लोगों  का कार्य प्रोसेस में है उन लोगों को भी जरूर मिलेगा।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/vfj4

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *