दुमका। झारखंड उपराजधानी दुमका से बड़ी खबर सामने आ रही है नगर थाना क्षेत्र के शिवपहाड़ के निवासी चर्चित चंदन सिंह एक डोभा में मृत पाये गये। यह घटना शुक्रवार की दोपहर की बतायी जा रही है। नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी चंदन सिंह डोभा में गिरे हुए है उसके बाद यहां लोग जमा हो गये। लोगों ने ध्यान से देखा तो वह किसी तरह की हरकत नहीं कर रहा था।
इसी दौरान काफी संख्या में सुरक्षा बल यहां पहुंचे और चंदन सिंह के शरीर को डोभा से निकाला। उसके नाक और आंख पास चोट के निशान पाये। उसके बाद पुलिस ने परिजनों को इंतजार किया। आनन-फानन में परिजनों यहां पहुंचे। इसके पहले नगर थाना प्रभारी अमित लाकड़ा भी मौके पर पहुंच चुके थे। नगर थाना प्रभारी ने भी परिजनों से जानकारी ली।
परिजनों के अनुसार चंदन शुक्रवार को 10 बजकर 30 मिनट में घर से निकला था। कुल लोगों को फोन भी आया था। पुलिस ने इस पहलु पर भी जांच कर रही है इस घटना को किसी ने अंजाम तो नहीं दिया है या यह कोई दुर्घटना है।
इस मामले में यह भी संभावना है कि चंदन सिंह अपने साथियों के साथ डोभा के उपर बने पुलिया में बैठकर शराब पी रहा होगा। नशे की हालत में फिसल कर घायल हो और उसने जान गंवा दिया। दूसरा पहलु यह भी हो सकता है कि किसी ने साजिश के तहत इस घटना को दुर्घटना दिखाते हुए अंजाम दिया हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलु पर जांच कर रही है।