कृषि मंत्री ने ग्रामीणों के साथ मिलकर हर्षोल्लास से सोहराय मिलन समारोह मनाया
जरमुंडी में 9 जनवरी से पांच दिवसीय सोहराय पर्व के होगा आयोजन
बासुकीनाथ। संताल लोक संस्कृति की समृद्ध परंपरा का संवाहक बनने और त्यौहार की अग्रिम बधाई देने के लिए सूबे के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र जरमुंडी प्रखंड मुख्यालय के समीप विशाल मैदान में आयोजित सोहराय मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत किया। इस क्रम में मंत्री बादल पत्रलेख ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों को सोहराय पर्व की अग्रिम बधाई दी। उन्होंने सोहराय मिलन समारोह के उत्सवी रंग की खुशियां जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ साझा की। उनके साथ मांदर, ढ़ोल की धुन पर थिरके मांदर बजाए और उन्हें शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कृषि मंत्री ने कहा कि सोहराय पर्व संताल की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। इस क्रम में आयोजक समिति के सदस्यों ने आदिवासी परंपरा के अनुसार कृषि मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस क्रम में लोटा पानी के साथ मांदर की थाप और नृत्य के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस सोहराय मिलन समारोह के सदस्य बलराम सोरेन ने बताया कि जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र में आगामी नौ जनवरी से पांच दिवसीय सोहराय पर्व की शुरुआत होगी। इस मौके पर जरमुंडी अंचलाधिकारी राजकुमार प्रसाद, जरमुंडी एसडीपीओ शिवेंद्र, जरमुंडी पुलिस निरीक्षक दयानंद साह, बासुकीनाथ नगर पंचायत उपाध्यक्ष अमित कुमार साह उर्फ छोटू साह, प्रखंड कोंग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण यादव, अनुज मंडल कुशवाहा, भरत कापरी, नंदू यादव, सौरव यादव, प्रकाश यादव, विजय यादव, के अलावे सोहराय मिलन समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि जरमुंडी प्रखंड प्रमुख बसंती टुडू, जरमुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू, कार्यक्रम के संरक्षक सोनेलाल हेंब्रम, अध्यक्ष रसिक टुडू, सचिव बेजुन टुडू, मुखिया संघ के अध्यक्ष लखीराम मुर्मू, उपाध्यक्ष संतोष टुडू, मीडिया प्रभारी बड़की मरांडी, प्रखंड सोहराय समिति के बलराम सोरेन, शिवलाल सोरेन, बीरेंद्र हेम्ब्रम, रामबदन मरांडी, रसिक बास्की, सुमिता मरांडी, बबई सोरेन, मुरारी, मुरो गुप्ता, अनिल राव, कौशल यादव, पप्पू दर्वे, मिथलेश मिश्रा सहित टीम बादल के सदस्य, प्रखंड सोहराय समिति के सदस्य एवं विभिन्न गांव से ग्रामीण मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/2b2y