गोड्डा। नालसा के निर्देश के आलोक में रविवार को व्यवहार न्यायालय परिसर से जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष प्रधान जिला जज देवेंद्र कुमार पाठक की अगुवाई में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी व्यवहार न्यायालय से निकलकर विभिन्न चौक चौराहे से गुजरती हुई व्यवहार न्यायालय पहुंची ।प्रभात फेरी के दौरान अधिवक्ता व पीएलबी के हाथों में संवैधानिक अधिकार से संबंधित शक्तियां थी तथा संविधान के संबंध में नारे लगाए जा रहे थे। रैली के उपरांत प्रधान जिला जज देवेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर संविधान दिवस को लेकर 26 नवंबर से लेकर 2 दिसंबर तक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 26 नवंबर को संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कानूनी जानकारी दी गई। इसी क्रम में दूसरे दिन प्रभात फेरी निकाली गई जबकि सोमवार को जेल के बंदियों के बीच संविधान व अधिकार कर्तव्य के बारे में जानकारी दी जाएगी ।इसी प्रकार विभिन्न विद्यालयों व कॉलेजों में चित्रांकन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। 2 दिसंबर को व्यवहार न्यायालय सभागार में समारोह का आयोजन किया जाएगा।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/3p69