देवघर। संविधान दिवस के अवसर पर लोकपाल मनरेगा देवघर कल्पना झा द्वारा सोनारायथारी प्रखंड के कुसुमथर पर पंचायत सभागार में उपस्थित ग्रामीणों लाभुकों एवं कर्मीयों सभी को संविधान की प्रस्तावना पढ़कर संविधान की शपथ दिलाई गई मौके पर बताया गया की आज ही के दिन भारत को अपना संविधान मिला था और वह एक ऐसा संविधान है जिसका पूरी दुनिया में कोई जोड़ नहीं साथ ही अगर देखा जाए कोई संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी को याद किया गया उपस्थित सभी के द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर अमर रहे के नारे से पंचायत भवन सभागार गुंजमान रहा साथ ही बताया गया संविधान के द्वारा हम सभी का अपना अपना दायित्व है जिसका निर्वहन हम सभी को करना चाहिए एक नागरिक होने के नाते हमें अपने अधिकारों का साथ ही हम किसी के अधिकार का हनन नहीं करें और एक आदर्श नागरिक बने और अपने देश की उज्जवल भविष्य की कामना करें जिससे कि हमारा देश पूरे विश्व में विश्व गुरु के रूप में स्थापित हो सके और हम सभी भारतवासी इस गौरवमई अवसर पर अपने संविधान निर्माताओं के प्रति हैं उन सभी का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने हमें एक अनूठा संविधान दिया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/yuzx