गिरिडीह। गिरिडीह जिला के डुमरी में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शुक्रवार को विभिन्न सरकारी कार्यालयों,उच्च विद्यालयों एवं इंटर व डिग्री कॉलेजों में सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत सभी ने वाहन के परिचालन करते समय यातायात के नियमों का पालन करने,एंबुलेंस को अविलंब रास्ता देने,दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की मदद करने आदि का शपथ लिया। साथ ही इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करने की बात कही। एसडीएम कार्यालय में आयोजित शपथ कार्यक्रम में एसडीएम प्रेमलता मुर्मू ने सभी कार्यालय कर्मियों एवं अधिवक्ताओं को सड़क सुरक्षा संबंधी शपथ दिलायी जब कि बीडीओ सोमनाथ बंकिरा ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभी अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मियों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की शपथ दिलायी।इस दौरान प्रमुख उषा देवी बीएओ प्रतापदेव नाग सीडीपीओ कार्यालय सहायक महावीर कुशवाहा सीआई ऋषिकेश मरांडी,पूनम जायसवाल,ऋषिकेश,
अफसीर हसन,हेमन्त कुमार,महेन्द्र बिन्द आदि दर्जनों
कर्मी उपस्थित थे।वहीं पारसनाथ इंटर कॉलेज में प्राचार्य प्रो.गौरी शंकर पाण्डेय के नेतृत्व में सभी कॉलेज प्राध्यापकों कर्मियों एवं बच्चों ने सड़क सुरक्षा का शपथ लिया। तथा झारखंड कॉलेज में आयोजित सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो.धनेश्वर महतो ने सभी प्राध्यापकों,कर्मियों,एनसीसी,एनएसएस सदस्यों एवं छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाया।इस दौरान प्रो.मनोज सिंह,प्रो.शंकर ठाकुर,डॉ
अमिता मिश्रा,प्रो.टी नायक,प्रो.बी गोप,प्रो.घनश्याम यादव,टेकलाल महतो,डेगलाल महतो,रामेश्वर महतो आदि उपस्थित थे,झारखंड कामर्स इंटर कॉलेज में भी
प्रभारी प्राचार्य प्रो,सुरेन्द्र सिन्हा के नेतृत्व में सभी कर्मी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इधर पारसनाथ महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सभी कॉलेज कर्मियों ने सड़क सुरक्षा की शपथ ली।पीएनडी जैन उच्च विद्यालय में बच्चों ने भी सड़क सुरक्षा शपथ ली और सड़क दुर्घटना के लिए नो हेलमेट,नशा व तेज रफ्तार को जिम्मेदार बता उससे दूर रहने का संकल्प लिया।प्रधानाध्यापक सुनील जैन वरिष्ठ शिक्षक कृष्ण कुमार सिंह,संगीता जैन,सदानंद प्रसाद व प्रमोद कुमार यादव के द्वारा विद्यार्थियों को याताायात नियमों से अवगत कराया गया।इस दौरान विवेक जैन,वैैैभव रानी,सूब्रत सामंत,दवेश कुमार देव, माधुरी कुमारी,रजत जैन,रुपलाल मंडल,संजीव कुमार जैन,संजीत कुमार आदि उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/803d