गिरिडीह। उपायुक्त गिरिडीह के निर्देशानुसार गुरुवार को सर जे सी बोस बालिका प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय प्रार्थना सभा में सड़क सुरक्षा को लेकर सड़क सुरक्षा शपथ का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की करीब 15 सौ छात्राओं ने भाग लिया और उपलब्ध कराए गए शपथ को अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए उसका अनुपालन करने का शपथ लिया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री देवेंद्र प्रसाद सिंह शिक्षक मुन्ना कुशवाहा मिथलेश वर्मा पुलिस मरांडी संध्या संथालिया पापिया सरकार कुसुम कुमारी अमृता कुमारी सपना कुमारी अमरेश कुमार सहित डीएवी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज और जीडी बगड़िया टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के प्रशिक्षु शिक्षक और छात्राएं मौजूद थे