प्रसूता ने बच्चे को जन्म दिया, जच्चा – बच्चा दोनो स्वस्थ है
पाकुड। सत्य सनातन संस्था के अध्यक्ष रंजीत कुमार चौबे ने बीते रविवार को रक्त अधिकोश में रक्तदान कर प्रसुता की बचाई जान। संस्था के सह संपर्क प्रमुख रोहित दास ने बताया कि पाकुड़ नगर स्थित अन्नपूर्णा कॉलोनी निवासी मीनू देवी गर्भवती महिला है, उनको प्रसव पीड़ा हुआ। जिस कारण उनको इलाज के लिए पाकुड़ के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सको ने रक्त की कमी बताई और रक्त चढ़ाने की सलाह दिया। मरीज के देवर मुन्ना कुमार ने रक्त के लिए संस्था से संपर्क किया, रक्त की महत्व और जच्चा – बच्चा के जीवन सुरक्षित के लिए संस्था के अध्यक्ष रंजीत कुमार चौबे ने पुराना सदर अस्पताल के निकट अधिकोष पहुंचकर अपना रक्तदान किया। रक्त प्राप्ति के बाद प्रसूता के परिजनों ने संस्था के सदस्यों को ह्रदय से धन्यवाद दिया है। रक्तवीर रंजीत कुमार चौबे का ये 17 वा रक्तदान है, उन्होंने कहा कि रक्त की कमी के कारण किसी भी व्यक्ति का जीवन नही जाना चाहिए।इसके लिए संस्था निरंतर रक्तदान करते आ रही है, प्रसुता ने पुत्र को जन्म दिया, एवम जच्चा – बच्चा दोनो स्वस्थ है। मौके पर संस्था सचिव चंदन प्रकाश, संस्था के संरक्षक ओम प्रकाश साह सहित अन्य मौजूद थे ।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/7xnx