समाजसेवी सूरज झा ने की पहल, चर्चित देवलेश्वर धाम में स्थापित की जाएगी देवल मुनि की प्रतिमा

IMG-20221213-WA0088
जामताड़ा। जामताड़ा जिले के प्रसिद्ध बाबा देवलेश्वर धाम की ख्याति दूर-दूर तक फैली हुई है। बाबा देवलेश्वर धाम जामताड़ा के ही नाला विधानसभा क्षेत्र के देवली- कुलडंगाल गांव के पास अवस्थित है । जहां बाबा भोलेनाथ के मंदिर में पूजा करने के लिए झारखंड, बिहार, बंगाल के विभिन्न कोणों से भक्त आते हैं। माना जाता है कि यहां सच्चे मन से पूजा अर्चना से की गई कामना फलीभूत होती है । मान्यता है कि बाबा देवलेश्वर धाम ऋषि देवल मुनि का कर्म क्षेत्र रहा है । ऐसे में नाला विधानसभा के युवा समाजसेवी सूरज झा ने बाबा देवल मुनि की प्रतिमा मंदिर परिसर में स्थापित करने का पहल किया है। सूरज झा की ओर से नव वर्ष 2023 के शिवरात्रि पर्व के पावन मौके पर मंदिर परिसर में बाबा देवल मुनि की प्रतिमा का विधि विधान के साथ अनावरण किया जाएगा। इस संबंध में युवा समाजसेवी सूरज झा ने बताया कि बाबा देवलेश्वर धाम में देवल मूनि की प्रतिमा की कमी खल रही थी। इसके लिए उन्होंने पहल की और उनके विग्रह की स्थापना के लिए नववर्ष के शिवरात्रि तिथि का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि देवल मुनि की प्रतिमा भव्य आयोजन के बीच स्थापित की जाएगी।
 
 
 
One attachment • Scanned by Gmai
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/09ja

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *