गिरिडीह। समाहरणालय में शनिवार को भारतीय संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर समाहरणालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जहां कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ आमजनों ने भी स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस पुनीत कार्य में उपायुक्त ने भी हिस्सा लिया और रक्तदान किया।
इस संबंध में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने लोगों से रक्तदान की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान एक महान काम है और हमारी समृद्ध संस्कृति और सेवा और सहयोग की परंपरा का हिस्सा है। रक्तदान से न केवल राष्ट्रीय आवश्यकता पूरी होती है बल्कि यह समाज एवं मानवता प्रति एक बड़ी सेवा भी है। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा दिए गए रक्त से कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है। इस पुनीत कार्य में सभी को जुड़ रक्तदान करने हेतु प्रेरित किया।