सरकार आपके द्वार नहीं, इसका नाम होना चाहिए भ्रष्टाचार आपके द्वार : निशिकांत दुबे

IMG-20221112-WA0032

जन आक्रोश कार्यक्रम में पहुंचे सांसद निशिकांत दुबे

जमकर बरसे हेमंत सरकार पर

देवघर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे जन आक्रोश कार्यक्रम में देविपुर पहुंचे भाजपा नेता सह गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे।प्रखण्ड कार्यालय परिसर में आहूत इस कार्यक्रम में मौके पर सैकड़ों की संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता जुटे थे।वहीं कार्यक्रम के दौरान सांसद निशिकांत दुबे ने बड़ा बयान देते हुए जमकर वर्तमान राज्य सरकार पर बरसे मौके पर उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार की तरफ से चलाये जा रहे सरकार आपके द्वार कार्यक्रम भ्रष्टाचार आपके द्वार कार्यक्रम है।इससे पहले भी गुरुवार को निशिकांत दुबे ने जरमुंडी में कहा था की ज़ब तक सोरेन परिवार का संथाल से वज़ूद खत्म नहीं कर देंगे चैन से नहीं बैठेंगे।आपको बता दें की निशिकांत दुबे हेमंत सरकार के खिलाफ बीजेपी की तरफ से चलाये जा प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैँ।इस दौरान हेमंत सरकार के खिलाफ सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के शासनकाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं है,बालू गिट्टी का धड़ल्ले अवैध कारोबार हो रहा है।शराब को दूसरे राज्यों में भेजा जा रहा है। पूरा का पूरा कानून व्यवस्था चौपट है।सत्ताधारी दल के विधायक टेंडर मैनेज करने में व्यस्त हैं सबसे दुखद स्थिति है जिस दुमका जिले से सोरेन परिवार जीतकर आता है उसी दुमका में लगातार महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा कुल मिलाकर वर्तमान राज्य सरकार ट्रांसफर पोस्टिंग में ब्यस्त है।राज्य की स्थिति को दयनीय बनाया जा रहा है।इस दौरान कार्यक्रम में मधुपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह, भाजपा नेता संजय यादव,रीता चौरसिया सहित दर्जनों नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/9b2c

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *