जरमुंडी के नोनीहाट एवं सरैयाहाट के बाबा शुम्भेश्वरनाथ में सांसद निधि से बनेगा विवाह भवन
सांसद निधि से एक करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश विवाह भवन
बासुकीनाथ। जरमुंडी प्रखंड एवं सरैयाहाट प्रखंड के लोगों को नववर्ष के पूर्व स्थानीय सांसद डा. निशिकांत दुबे ने एक बड़ी सौगात दी है। डा. निशिकांत दुबे ने अपने सांसद निधि से जरमुंडी प्रखंड के नोनीहाट बाजार एवं सरैयाहाट प्रखंड के प्रसिद्ध सुम्भेश्वरनाथ मंदिर में एक-एक करोड़ की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एक-एक विवाह भवन बनवाने की बात कही है। सांसद ने कहा कि दोनों स्थानों पर बनने वाले इस विवाह भवन से लोगों को काफी सहूलियत होगी। इन विवाह भवन में सभी प्रकार की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होगी। कहा कि इस विवाह भवन से न सिर्फ विवाह कार्य बल्कि अन्य कई प्रकार के समाजिक कार्यों के लिए भी स्थानीय ग्रामीण अपनी सुविधा अनुसार इसका सदुपयोग कर सकेंगे। बता दें कि नोनीहाट बाजार एवं सुम्भेश्वरनाथ में विवाह भवन के बनने से आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों ग्रामीणों को काफी सहूलियत होगी। स्थानीय ग्रामीणों ने इसके लिए सांसद डा. निशिकांत दुबे के प्रति आभार प्रकट किया। जरमुंडी के पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर ने नोनीहाट बाजार में बनने वाले विवाह भवन को लेकर प्रसन्नता जाहिर किया। सांसद प्रतिनिधिसह पूर्व जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश मंडल ने कहा कि सुम्भेश्वरनाथ में विवाह भवन बनने से आसपास के ग्रामीणों के अलावा मंदिर में आकर वैवाहिक कार्य संपन्न कराने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी सुविधा मिलेगी। सुम्भेश्वरनाथ के ग्रामीणों व श्रद्धालुओं ने भी इसके लिए सांसद डा निशिकांत दुबे को धन्यवाद दिया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/59tl