सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय (एसकेएमयू) ने सोमवार को कुल आठ परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए हैं। इनमें बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष परीक्षा 2023 (सत्र 2022-26), बीपीटी सेमेस्टर-2 परीक्षा 2022 (सत्र 2021-24), बीफार्मा सेमेस्टर-2 परीक्षा 2022 (सत्र 2021-25), बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष परीक्षा 2023 (सत्र 2021-25), और बीएससी एमएलटी परीक्षा 2023 (सत्र 2021-25) शामिल हैं।
इसके अलावा, बीफार्मा सेमेस्टर-5 परीक्षा 2023 (सत्र 2020-24), बीफार्मा सेमेस्टर-6 परीक्षा 2022 (सत्र 2019-23) और बीफार्मा सेमेस्टर-8 परीक्षा 2022 (सत्र 2018-22) के परिणाम भी घोषित किए गए हैं।
पीआरओ दीपक कुमार ने परीक्षा नियंत्रक जय कुमार शाह के हवाले से बताया कि इन परीक्षाओं में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत क्रमशः 87.50%, 100%, 94.12%, 88.89%, 100%, 100%, 100% और 92.31% रहा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सफल छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।