दुमका। सिविल सोसायटी दुमका के एक प्रतिनिधि मंडल ने फूलों-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अजय कुमार चौधरी को अस्पताल की चरमराई व्यवस्था को सुधारने के लिए ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में सिविल सोसायटी दुमका के अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा, उपाध्यक्ष प्रेम केशरी, सचिव संदीप कुमार, अधिवक्ता संजीव कुमार दास और रामाकांत साह शामिल थे। अधीक्षक डॉ. चौधरी ने ज्ञापन पर लगभग एक घंटे तक विस्तार से चर्चा की और आश्वासन दिया कि अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।
दुमका। दुर्गा पूजा के महापर्व को ध्यान में रखते हुए सिविल सोसायटी, दुमका ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी और पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दुमका शहरी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में सड़कों पर बने गड्ढों की मरम्मत कर उन्हें भरने की अपील की गई है, ताकि त्योहार के दौरान जनता को असुविधा का सामना न करना पड़े।