देवघर। आगामी 16 दिसंबर को महागठबंधन के झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में खतियान जोहार यात्रा को सफल बनाने को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रो.उदय प्रकाश की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आहूत की गई। इस बैठक में देवघर जिला 20 सूत्री के उपाध्यक्ष मुन्नम संजय एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय शर्मा मुख्य रूप से भाग लिया। महागठबंधन की इस बैठक में खतियान जौहार यात्रा को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई । इसके लिए जिले में एक संचालन समिति का गठन किया गया। सभी प्रखंडों में प्रखंड कमेटियों की बैठक बुलाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान बैठक में नेताओं ने कहा कि खतियानी जोहार यात्रा के तहत देवघर नगर के आर मित्रा मैदान में उक्त तिथि को विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी। देवघर जिले के सभी प्रखंड व नगरों से भारी संख्या में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ आम आम जनता भी भाग लेंगें। इसके लिए पूरा शहर को झंडा,बैनर,होर्डिंग एवं फ्लेक्स के माध्यम से सजाया जाएगा। जगह-जगह पर तोरण द्वार लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में शरीक होने के लिए जनता भी काफी उत्साहित दिखे जा रहे हैं। सरकार के एक से बढ़कर एक जनहित के कार्यों से जनता काफी खुश हैं। लोग गाजे-बाजे के साथ एवं पारंपारिक वेशभूषा में भाग लेंगे और यह दिखा देंगे कि राज्य सरकार ने जनहित में कितने कार्य किए हैं। झामुमो के नेताओं द्वारा नवनियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस बैठक में झामुमो के सुरेश शाह,सरोज सिंह,नीलम देवी,अजय मिश्रा,अंग्रेज दास,विवेकानंद तथा कांग्रेस के फैयाज केशर,दिनेश कुमार मंडल, नागेश्वर सिंह,नरेश यादव,महेन्द्र यादव,संजीव चौधरी,हेमंत चौधरी,गुलाब यादव आदि मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/tf86