गोड्डा। झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर परिवार न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह पीडीजे देवेन्द्र कुमार पाठक के मार्गदर्शन में पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता ड्राइव का आयोजन किया गया है। स्पेशल ड्राइव के तीसरे दिन तक पारिवारिक मामले से संबंधित 21 वादों का निष्पादन किया गया। मामले के त्वरित निष्पादन को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के मध्यस्थों का अलग- अलग न्यायिक बेंच का गठन किया गया है। इसकी जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डा. प्रदीप कुमार ने दी। कहा कि विशेष मध्यस्थता शिविर में पारिवारिक विवाद से संबंधित मामले का निपटारा किया जा रहा है। छोटी-छोटी बातों को लेकर दंपति के बीच होनेवाले विवाद का उभय पक्षों की उपस्थिति में निपटारा किया जाता है। इससे दोनों के बीच व्याप्त कटुता समाप्त हो जाता है। इस प्रकार से निष्पादित मामले में दोनों पक्षों की जीत होती है। मामला सदा के लिए समाप्त हो जाता है। सुनवाई करने वाले मध्यस्थों में धर्मेंद्र नारायण ,अजय प्रसाद साह ,रीना कुमारी डे , जितेंद्र दुबे, राजकुमार घोष , शादीक अहमद एवं उग्रेश कुमार झा मामले का निपटरा कर रहे हैं।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/exzu