हाइवा और कंटेनर में टक्कर, दोनों चालक घायल

hosptial

दुमका: दुमका रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दासोरायडीह गांव के पास हाइवा और कंटेनर की आमने सामने भिड़ंत में दोनों चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गई। 

स्थानीय लोगों की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस की सहायता से घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के मुताबिक हाइवा दुमका की ओर आ रही थी। वहीं कंटेनर दुमका से पत्ताबाड़ी की और जा रही थी। दासोरायडीह गांव के पास दोनों वाहन आमने सामने टकरा गयी।

 जोरदार टक्कर से दोनों वाहनों का चालक केबिन में फंस गया। करीब एक घंटा मशक्कत करने के बाद गैस कटर से काटकर दोनों चालकों को बाहर निकाला गया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ks2n

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *