हिंदी के प्रसार में झारखंड के साहित्यकारों का योगदान पर सेमिनार 25 को

seminar

दुमका। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग द्वारा 25-26 सितंबर को ‘हिंदी के प्रसार में झारखंड के साहित्यकारों का योगदान’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। 

यह कार्यक्रम केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा के सहयोग से होगा। संगोष्ठी में झारखंड और राष्ट्रीय स्तर के हिंदी साहित्यकार और विद्वान भाग लेंगे। कुल चार सत्रों में विभाजित इस आयोजन का उद्देश्य हिंदी और झारखंड के साहित्यिक संबंधों को समझना और भविष्य की दिशा तय करना है। 

शोध पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 8 सितंबर, जबकि पूर्ण शोध पत्र भेजने की तिथि 20 सितंबर है। संगोष्ठी का आयोजन कुलपति प्रो. बिमल प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में होगा, जबकि संयोजक डॉ. बिनय कुमार सिन्हा होंगे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/wj14