हिरणपुर पुलिस ने अवैध रूप से भंडारित किए गए कोयला को किया जब्त

पाकुड़।  हिरणपुर थाना क्षेत्र के खिदिरपुर में अवैध रूप से भंडारण किए गए कोयला को जप्त करने में हिरणपुर पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के खिदिरपुर, मुगार्डींगा गांव स्थित घरों एवं माफियाओं द्वारा सुरक्षित स्थान में भंडारण कर अवैध कोयला रूप से गए लगभग 28 टन कोयला को जप्त कर हिरणपुर थाना लाया गया। इस मामले में दोनों गांव के हारू मंडल, अनूप मंडल, मिलन मंडल, रंजीत मंडल, सपन मंडल, राजेंद्र मंडल, साखिलाल मंडल सहित एक दर्जन लोगों पर कांड दर्ज किया गया। ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में अवैध ईट भट्टा लगाने के लिए अवैध कोयला का भंडारण किया गया था। इसके अलावा भी भंडारण किए गए अवैध कोयला को भुटभुटया के द्वारा बंगाल भेजा जाता है। कोटलपोखर के रास्ते इसका भी खुलासा बीते माह पाकुड़- साहिबगंज सीमावर्ती हिरणपुर थाना क्षेत्र के गांव ऐसला से अवैध कोयला को हिरनपुर पुलिस ने जप्त किया था, परंतु माफियाओं द्वारा अवैध कारोबार लगातार बढ़ती जा रही है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/j5kl

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *