हेमंत सोरेन ने ली चौथी बारी झारखंड के सीएम की शपथ

CM Hemant_28 Nov 2024

रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्यपाल और अन्य अतिथियों ने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। हेमंत सोरेन ने हाथ हिलाकर हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

समारोह में राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, सीपीआई(एमएल) के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन समेत कई सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में आम जनता मौजूद रही।

शपथ ग्रहण के बाद हेमंत सोरेन ने सिदो-कान्हू उद्यान, मोरहाबादी में अमर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने बिरसा चौक, रांची में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/9ydn