हैप्पी चाइल्ड पब्लिक स्कूल में वार्षिक सम्मान समारोह आयोजित

Happy

दुमका। हैप्पी चाइल्ड पब्लिक स्कूल में प्राचार्य राकेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में एक वार्षिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मौके पर मुख्य अथिति के रूप में सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान के विभागाध्यक्ष सह मेंटल हेल्थ मिशन इंडिया के नोडल ऑफिसर डॉ विनोद कुमार शर्मा उपस्थित थे। मुख्य अतिथि डॉ विनोद कुमार शर्मा ने स्कूल में ओवर ऑल बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए क्लास टू के छात्र मनीष राणा तथा क्लास वन की छात्रा खुशी उरांव को बेस्ट स्टूडेंट्स ऑफ द इयर का अवार्ड देकर सम्मानित किया।   प्राचार्य राकेश कुमार ने कहा कि बच्चे प्रतिभा संपन्न है।  शिक्षकों की पूरी कोशिश होती है कि गुणवत्ता पूर्ण माहौल व शिक्षा दे। कार्यक्रम में मंच संचालन शिक्षिका सुशीला मरांडी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक मुकुल कुमार ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुशीला मरांडी, अनिल मुर्मू, शंकर ठाकुर, नीति झा, श्वेता टुडू, छाया हेंब्रम आदि सराहनीय भुमिका निभाया। वही कार्यक्रम में बच्चों  के साथ अभिभाभक भी उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में मुकुल कुमार प्रधानाचार्य हैप्पी चाइल्ड पब्लिक स्कूल, मंच संचालन सुशील मरांडी, शिक्षक नीति कुमारी, अनिल मुर्मू ,शंकर ठाकुर ,आशीष माल्टो, श्वेता टुडू, छाया हेंब्रम  आदि उपस्थित थे। 


The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/q0x0

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *