दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका में लोक सभा 2024 का चुनाव का वोटिंग 01 जून 2024 है। और मतगणना 04 जून .2024 को होगा। दुमका के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ए दोड्डे ने बताया कि दुमका लोक सभा के लिये नाम निर्देशन की तिथि 07 मई 2024 है। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 15 मई 2024 को होगा। नाम वापसी की तिथि 17 मई 2024 है। मतदान की तिथि 01 जून 2024 को होगा जबकि मतगणना 04 जून 2024 को हेागा।
दुमका लोक सभा में कुल 1891 बूथ बनाया गया है जिसमें 6 विधानसभा शामिल है इसके लिये कुल 1157 पोलिंग बूथ है। दुमका लोक सभा में कुल 996513 वोटर वोट करेंगे। जिसमें 493777 पुरूष मतदाता जबकि 502732 महिला मतदाता शामिल है। जबकि 4 थर्ड जेंडर मतदाता मतदान करेंगे। वहीं झारखंड के इन जिलों में इस तिथि को चुनाव होगा।
झारखंड में मतदान
लोकसभा सीट वोटिंग की तिथि
सिंहभूम – 13.05.2024
खूंटी – 13.05.2024
लोहरदगा- 13.05.2024
पलामू- 13.05.2024
चतरा- 20.05.2024
हजारीबाग- 20.05.2024
कोडरमा- 20.05.2024
रांची – 25.05.2024
जमशेदपुर – 25.05.2024
धनबाद- 25.05.2024
गिरिडीह- 25.05.2024
गोड्डा- 01.06.2024
राजमहल- 01.06.2024
दुमका- 01.06.2024