10 दिवसीय आवासीय बकरी पालन प्रशिक्षण संपन्न

1
1a

जामा I इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) जामा द्वारा आयोजित 10 दिवसीय आवासीय बकरी पालन प्रशिक्षण का आज समापन किया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि इंडियन बैंक लक्ष्मीपुर शाखा के शाखा प्रबंधक सुमन पुष्कर, एसकेएमयू शाखा प्रबंधक सुमित कुमार एवं आरसेटी के निदेशक अनिल कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से सभी प्रशिक्षुओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया। मुख्य अतिथि सुमन पुष्कर ने प्रशिक्षणार्थियों को उधम स्थापित करने में सहयोग का अश्वासन देते हुए कहा कि आरसेटी का प्रशिक्षण उन सभी के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म है,जो सफल उद्यमी बनकर खुद का रोजगार करना चाहते हैं। इस तरह वो खुद के साथ दूसरों को भी रोजगार दे सकते हैं। एसकेएमयू शाखा प्रबंधक सुमित कुमार ने सभी प्रतिभगियों को अपनी शुभकामनाएं दी।आरसेटी के निदेशक अनिल कुमार मिश्रा ने सभी प्रशिक्षुओं से कहा कि आप लोग खुद का बकरी फर्म स्थपित करें। शुरुआती दौर में कम पूंजी लगाएं और जब इसका विस्तार हो जाएं तो अधिक से अधिक पूंजी लगाएं। साथ ही उन्होनें कहा कि बकरी पालन अन्य पशुपालन की तुलना में काफी आसानी से किया जा सकता है। बाजार में मीट की मांग में लगातार वृद्धि हो रही है। बकरी का दूध डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी को दूर करने के लिए काफी कारगर साबित होता है। बकरी पालन के महिला प्रशिक्षिका सुनीता हेंब्रम ने सभी प्रशिक्षार्थियों को बकरी का आवास, बकरी का नस्ल,बकरी का चारा,बकरी का प्रेगनेंसी कितने दिनों बाद हो, बकरी में होने वाले रोग आदि की जानकारी दी। आरसेटी के कार्यालय सहायक अभिषेक कुमार ने बताया कि आने वाले नये सत्र में जामा आरसेटी में युवक एवं यूवतियों के लिए विभिन्न तरह के नये प्रशिक्षण शुरू होने जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले इच्छुक युवक एवं युवतियां इंडियन बैंक ग्रामणी स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जामा के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर संकाय सदस्य उत्पल कुमार लाहा, अमरदीप कुमार, कार्यालय सहायक अभिषेक कुमार, मनोज कुमार सिंह,संजय सोरेन एवं अन्य उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/bad4

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *