2 फरवरी को दुमका में आयोजित 44 वें झारखंड दिवस को लेकर झामुमो की तैयारी जारी
गोड्डा। दुमका में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से पिछले चार दशक से अधिक समय से प्रति वर्ष 2 फरवरी को आयोजित होने वाले झारखंड दिवस को इस बार ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की जा रही है। प्रमंडल के सभी छह जिलों से झामुमो कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का जुटान दुमका में होगा। गोड्डा जिला से 10 हजार झामुमो समर्थकों को दुमका ले जाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए पार्टी की जिला समिति जोर शोर से लगी हुई है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा की कार्यकारिणी समिति की बैठक यहां हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वासुदेव सोरेन ने एवं संचालन जिला सचिव मो अजीमुद्दीन ने किया। बैठक का मुख्य एजेंडा 2 फरवरी 2023 को संथाल परगना प्रमण्डलीय मुख्यालय में आहूत झारखंड मुक्ति मोर्चा के 44 वें स्थापना दिवस के मौके पर गोड्डा जिला से ज्यादा से ज्यादा संख्या में भागीदारी की तैयारी थी। बैठक में जिले के सभी प्रखंडों से झामुमो समर्थकों को दुमका ले जाने के लिए व्यापक रूप से विचार विमर्श किया गया। इसके लिए विभिन्न नेताओं को विभिन्न प्रखंडों के लिए पर्यवेक्षक मनोनीत किया गया। जिले में झारखंड दिवस के प्रचार-प्रसार के लिए जोर दिया गया। जिले में तोरण द्वार लगाने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।सभी सदस्यों के विचार के बाद जिलाध्यक्ष वासुदेव सोरेन ने गोड्डा जिला से न्यूनतम उपस्थिति दस हजार सुनिश्चित करने का अह्वान किया। साथ ही प्रखण्ड की सभी सीमा से लेकर जिले के सीमा के साथ-साथ जिला मुख्यालय के सभी चौराहों पर तोरण द्वार लगाने का निर्णय लिया गया।सभी प्रखण्ड कमिटी को यथाशीघ्र बैठक कर दिवाल लेखन एवं 2 फरवरी दुमका चलो,दुमका चलो का गांव-गांव प्रचार-प्रसार कर युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रैली में ले जाने का निर्देश दिया गया। साथ ही महिलाओं की उपस्थिति पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। सभी प्रखण्डों की बैठक में जिले से पर्यवेक्षक भेजने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से केन्द्रीय समिति सदस्य राजेश मंडल, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम यादव, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह, पुर्व जिलाध्यक्ष कयुम अंसारी, केन्द्रीय समिति सदस्य मुन्ना खुर्शीद, सुबल मंडल, बिनोद मुर्मू, ताला बाबु हंसदा, सुलतान अहमद, किंकर चौहान, अवध किशोर हांसदा, मुन्ना भगत, राजू हांसदा, विजय महतो, लम्बोदर महतो, रहीम अंसारी, सुबल मुर्मू, सदर प्रखण्ड अध्यक्ष बालमुकुन्द महतो, विकास हजारी, जिला संगठन सचिव गुड्डू राउत, युसुफ अंसारी, बिट्टू यादव, मेरी हांसदा, आबिद अंसारी, शिवशंकर मंडल, नकुल हेम्ब्रम, कृष्णा मुर्मू, सोम मरांडी, जिला उपाध्यक्ष श्रवण मंडल आदि उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/0fz3