मधुपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा मधुपुर विधानसभा नेत्री शबाना खातून (पिंकी) को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी का सचिव मनोनीत किए जाने पर मधुपुर कांग्रेसियों में हर्ष का माहौल है।
मधुपुर विधानसभा कांग्रेस कमिटी के सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें सचिव बनने पर बधाई दी। वही शबाना खातून ने कहा कि झारखंड के सभी जिला में भारत जोड़ो यात्रा आयोजन किया जा रहा है।जिसके तहत देवघर में 13 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा आयोजन होगा। जिसमें झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस के मंत्री विधायक सहित के नेता गण मौजूद रहेंगे। देवघर में आयोजित भारत जोड़ो यात्रा ऐतिहासिक होगा। भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 13 तारीख को मधुपुर के सभी प्रखंडों से भारी संख्या में कार्यकर्ता देवघर पहुंचेंगे जिसको लेकर सारी तैयारी कर ली गई है।