14 जनवरी को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगा जामताड़ा में भव्य यज्ञ

IMG-20221211-WA0100

खरमास के पहले होगा ध्वज पूजा

जामताड़ा। जामताड़ा में बहुप्रतिक्षित यज्ञ को लेकर पूर्व विधायक विष्णु भैया के आवास पर एक बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता विष्णु भैया मेमोरियल फाउंडेशन की मुख्य संरक्षक चमेली देवी ने किया। बैठक में सर्व सहमति से नया साल के जनवरी महीने में 14 – 23 जनवरी की तिथि पर यज्ञ के आयोजन करने का निर्णय किया गया है। जिसमे ध्वज पूजा खरमास के पूर्व पूरी की जाएगी और कलश यात्रा 14 जनवरी को निकाली जायेगी। इस मौक़े पर चमेली देवी ने कहा कि मेरे पति पूर्व विधायक स्वर्गीय विष्णु भैया ने यज्ञ करने की परम्परा वर्ष 2003 में शुरू कि और तब के लेकर आज तक छह यज्ञों को उन्होंने करवाया। इस यज्ञ के लिए ही जामताड़ा यज्ञ मैदान में स्थायी रूप से यज्ञ कुंड भी बनाया गया। जामताड़ा यज्ञ की ख्याति पूरे इलाक़े में मशहूर थी। फिर कुछ आपदाओं के कारण इस परंपरा कुछ समय के लिए रुक गया। वही आज बहुत समय से लोगो की इच्छा थी कि पूर्व विधायक के शुरू किए इस परंपरा को आगे बढ़ाया जाए उसी कड़ी में यह निर्णय लिया गया कि मकर संक्रांति के मौक़े पर पूर्व की तरह ही यज्ञ का आह्वान होगा। इस मौक़े पर पुरोहित रामानन्द पंडित, जीवेश्वर मिश्र, प्रदीप केडिया, कामता सिंह, भूपेश गुप्ता, पप्पू भैया, सुभाष मिर्धा, राजीव माँझी, जयप्रकाश गुप्ता, शुभेंदु मुखर्जी, विजय राउत आदि उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/52pk

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *