16 विधायकों, मंत्री और भूपेंद्र पटेल ने ली CM की शपथ

गांधीनगर। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद आज 12 दिसंबर को भाजपा की नई सरकार का गठन हुआ। भूपेंद्र पटेल ने लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ-साथ 16 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। गांधीनगर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय जनता पार्टी का शक्ति प्रदर्शन भी देखने को मिला। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ-साथ दर्जनों केंद्रीय मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवब्रत ने भूपेंद्र पटेल को पद शपथ ग्रहण समारोह के बाद राज्यपाल ने गुररात के मंत्रियों को शपथ दिलाई। एक नजर में देखिए गुजरात की नई कैबिनेट में शामिल मंत्रियों की लिस्ट।
ये 8 विधायक बने गुजरात के कैबिनेट मंत्री


कुनभाई देसाई गुजरात के पारडी सीट से विधायक बने हैं। वो तीसरे बार विधायक चुन गए हैं। बीजेपी की पिछली सरकार में वित्त मंत्री थे। इस बार भी उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।

ऋषिकेश पटेल गुजरात के बिसनगर सीट से विधायक हैं। पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे। इस बार भी उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।

 राघवजी पटेल  जामनगर ग्रामीण सीट से विधायक हैं। सातवीं बार विधानसभा का चुनाव जीता है। बीजेपी के बड़े नेता के रूप में इनकी पहचान है। इन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।

बलवंत सिंह राजपूत  2017 में कांग्रेस से भाजपा में आए। बलवंत सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अहमद पटेल के करीबी माने जाते थे। सिद्धपुर विधायक से विधायक बने हैं।


जसदान से चुनाव जीतने वाले कुंवरजी बावलिया की गिनती बड़े नेताओं में होती है। वो पहले कांग्रेस में थे। कांग्रेस से पांच बार विधायक बनने के बाद 2018 में वो भाजपा में शामिल हुए।

खंभालिया विधानसभा सीट से चुनाव जीतने वाले अय्यर मुलुभाई बेरा को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। मुलुभाई ने आप के मुख्यमंत्री फेस रहे इशुदान गढ़वी को हराया था।

 कुबेरभाई डिंडोर की पहचान आदिवासी नेता की है। भूपेंद्र पटेल की पिछली सरकार में भी मंत्री थे। इन्हें इस बार भी मंत्री पद की दिलाई गई है।

भानुबेन बावलिया दलित समाज से आती हैं। इन्होने राजकोट ग्रामीण सुरक्षित सीट से विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है। भानुबेन बावरिया को पहली बार मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/tu2a

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *