बासुकीनाथ के शिवगंगा में नहाने के क्रम में 19 वर्षीय युवक डूबा

देवघर से आई आईएनडीआरएफ की टीम, स्थानीय तैराक ग्रामीण भी युवक का सुराग लगाने में नाकाम

पहले दिन रविवार को देर शाम तक युवक के शव को नही ढूंढा जा सका

IMG-20230212-WA0069
बासुकीनाथ। बासुकीनाथ स्थित शिवगंगा में रविवार को दोपहर 12 बजे के करीब स्नान करने के क्रम में 19 वर्षीय युवक डूब गया। साथ में स्नान कर रहे अन्य ग्रामीणों के द्वारा हो – हल्ला करने पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण शिवगंगा तट पर जुटे। कुछ स्थानीय तैराक व साहसी युवक भी शिवगंगा में उतरकर युवक को ढूंढने लगे। मामले की जानकारी मिलने पर बासुकीनाथ मंदिर प्रभारी आशुतोष ओझा, जरमुंडी एसडीपीओ शिवेंद्र, थाना प्रभारी दयानंद साह घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान जरमुंडी थाना के एएसआई कृष्ण कन्हैया दुबे भी वर्दी उतारकर शिवगंगा में उतरकर डूबे हुए युवक को ढूंढने लगे। मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक सह सूबे के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने दुमका उपायुक्त रविशंकर शुक्ला एवम देवघर उपायुक्त से इस संदर्भ में दूरभाष पर वार्ता की एवं देवघर से एनडीआरएफ की टीम मंगवाई। दोपहर तीन बजे के बाद टीम शिवगंगा तट पर पहुंची एवं मोटर बोट व तैराक के माध्यम से डूबे हुए युवक को खोजने का काफी प्रयास किया। लेकिन शाम ढलने तक कोई सफलता हीं मिली। लोगों ने बताया की शिवगंगा में डूबनेवाला युवक बिहार के बौंसी का रहने वाला 19 वर्षीय चंदन कुमार पिता कैलाश राउत बताया जा रहा है। वो अपने फूफा बासुकीनाथ बाखर टोला निवासी दारा सिंह के घर पर आया हुआ था।
इस मौके पर स्थानीय विधायक सह कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, बासुकीनाथ नगर पंचायत अध्यक्ष पूनम देवी, उपाध्यक्ष अमित कुमार साह, विक्रम पत्रलेख, मनोज पंडा, आशुतोष ओझा, संजय झा गुड्डू, हरहर पंडा, अमरनाथ पंडा, राहुल कुमार, दामोदर पंडा, जगदीश यादव, मिट्ठू राव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण जमा थे।

दिन भर लोगों की निगाह शिवगंगा पर टिकी रही…*
बासुकीनाथ शिवगंगा में एक युवक की डूबने की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण शिवगंगा तट पर जमा हो गए। युवक के डूबने की खबर फैलते ही शिवगंगा के पास लोगों की भारी भीड़ उमड गई। इसी बीच स्थानीय लोगों के साथ जरमुंडी थाना के एएसआई कृष्ण कन्हैया दुबे वर्दी उतार शिवगंगा में छलांग लगा बैठे। घटना के बाद मौके पर विधि व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए जरमुंडी एसडीपीओ शिवेन्द्र ठाकुर, इंस्पेक्टर दयानंद साह, मंदिर प्रभारी आशुतोष ओझा भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। तमाम स्थानीय गोताखोरों के अथक प्रयास विफल रहने के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से एनडीआरएफ की टीम बुलाने की मांग की। कृषि मंत्री की पहल पर देवघर से एनडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गयी और तलाशी अभियान में जुट गई। शिवगंगा में घंटों खोजबीन के बाद भी एनडीआरएफ दल को सफलता नहीं मिली है। सूर्यास्त होने तक खोजी अभियान चलता रहा बावजूद युवक की बरामदगी नहीं हो पाई है। अंधेरा होने के कारण तलाशी का काम रोक दिया गया। सोमवार की सुबह दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जायेगा। इस दौरान सबों की निगाह शिवगंगा तट पर लगी रही।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/06lf

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *