हनवारा। शनिवार को करीब तीन बजे अपराह्न महागामा प्रखंड अंतर्गत हनवारा हाट के करीब मोयाज मेडिकल के पास से उच्चकों ने मिल्लत कॉलेज, परसा के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़कर 20 हजार रुपये उड़ा लिया। मामले को लेकर हनवारा थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध शिकायत दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, परसा गांव के खालिद रिजवान ने हनवारा के स्टेट बैंक से 20 हजार रुपये की निकासी किए थे। रुपए को बाइक की डिक्की में रखकर बैंक से हनवारा हाट सब्जी खरीदने गए, जहां उन्होंने अपनी बाइक को मोयाज मेडिकल के पास रख दिया। खालिद जब 20 मिनट बाद वापस घर जाने के लिए हाट से निकला तो डिक्की खुला देख उनके होश उड़ गए। देखा तो डिक्की से पैसा गायब और डिक्की का लॉक टूटा हुआ था। तत्काल इसकी सूचना हनवारा थाना को दी गयी। सूचना पर हनवारा थाना प्रभारी रोशन कुमार ने घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस बैंक भी गई,जहां से पैसा की निकासी की गयी थी। लेकिन पुलिस को बैंक के सीसीटीवी फुटेज में ऐसा कुछ नहीं मिला। पुलिस ने कहा कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/vvy4