देवघर। नन्दन पहाड़ रोड अवस्थित मंगल मूर्ति हनुमान मंदिर में नववर्ष के स्वागत हेतु एक बैठक विजय सिंह की अध्यक्षता में हुई जिसमे सर्वसम्मति से ये निर्णय लिया गया कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर (दिनांक21/03/2023 ) को 7:30 बजे 2100 दीपक इस मंदिर प्रांगण में जलाया जाएगा एवम मंगल आरती किया जायेगा। पाठकों को बता दे कि इस वर्ष इस मंदिर का जीर्णोद्धार किया जा रहा है मंदिर को भव्य रूप से तैयार करने में यहां के स्थानीय लोग अपने अपने स्तर से योगदान भी कर रहे हैं ।