24 फरवरी से राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव 2023 का होगा आयोजन

दो वर्ष बाद हिजला मेला मैदान होगा गुलजार, 3 मार्च तक पहाड़ के तलटी में होगा उत्सव

18 Jan 2023 DC 1

दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका का प्रसिद्ध हिजला मेला 24 फरवरी 2023 से आयोजित होगा। दुमका के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में दुमका के हिजला मेला मैदान में राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव 2023 के आयोजन को लेकर बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति यह निर्णय लिया गया कि 24 फरवरी से 03 मार्च 2023 तक राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 

उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने कहा कि पूरे संताल परगना प्रमंडल में हिजला मेला के नाम से उमंग भर आता है। राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव संताल परगना के सभी जिलों से मेला में लोगों की भागीदारी इस वर्ष भी होगी। सभी छह जिलों में इस मेला का प्रचार-प्रसार व्यापक रूप से किया जाएगा।

18 Jan 2023 DC 2

राज्य स्तर के साथ साथ राष्ट्रीय स्तर तक मेला की पहुंच होगी। मेला में लगाये जाने वाले स्टॉल में कृषि के अत्याधुनिक तकनीक के साथ साथ अन्य चीजों को दर्शाया जायेगा। एक सप्ताह चलने वाले इस मेले में प्रत्येक दिन पारंपरिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव की गतिविधियों को प्रचार के विभिन्न माध्यमों का उपयोग कर प्रचार प्रसार किया जायेगा। उपायुक्त ने अधिकारी को हिजला मैदान में बन रहे नए कालामंच को जल्द पूर्ण करने को कहा। 

उपायुक्त ने कहा कि उद्घाटन के दिन उल्लास का जुलूस निकाला जायेगा। प्रत्येक दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मेला की विभिन्न उप समितियों का गठन किया जायेगा। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी उप समिति आयोजन को लेकर बैठक करेंगे। उद्घाटन, समापन, खेलकूद, विधि व्यवस्था, पार्किंग, बन्दोबस्ती के साथ साफ सफाई पर विशेष चर्चा हुई। मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने हैंडीक्राफ्ट, स्थानीय लुप्तप्राय विधियों यथा कृषि संबंधी तकनीक लुप्त होने वाली स्थानीय कला को संरक्षित करने की बात कही। इस बैठक में जिले के पदाधिकारियों के साथ साथ आम जनता भी उपस्थित थे। 

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/i6h7

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *