25 दिसंबर को आयोजित होने वाले निःशुल्क कम्बल वितरण शिविर की रुपरेखा तैयार

IMG-20221213-WA0132

देवघर। मंगलवार को सेवार्थ की एक अहम बैठक सेवार्थ के वारिष्ठ संरक्षक प्रो रामनन्दन सिंह के आवास पर उनके ही अध्यक्षता में आयोजित की गई।25 दिसंबर को आयोजित होने वाले निःशुल्क कम्बल वितरण शिविर को लेकर आयोजित इस बैठक में कार्यक्रम की रुपरेखा तय करते हुए सेवार्थ के अध्यक्ष पवन कुमार टमकोरिया ने कहा कि कम्बल वितरण हेतु पूर्व में ही कूपन वितरण कि व्यवस्था की जाएगी ताकि भीड़ में अव्यवस्था का माहौल न फैले। वहीं निःशुल्क कम्बल वितरण शिविर हेतु अलग अलग सदस्यों को अलग अलग जिम्मेवारी सौपी गई। जिसमे अभिषेक सूर्य को उद्घोषक, रूबी द्वारी झा को कम्बल कस्टोडियन के साथ गौतम वर्मन, अजित कुमार पाहुजा इत्यादि को अलग अलग जिम्मेवारी सौंपी गई।मौके पर उपरोक्त के अलावा प्रमेश कुमार वर्मा, पल्लवी झा, बिट्टू इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/rkhk

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *