मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 25 लोग गये तीर्थ यात्रा पर

5

डुमरी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत तीर्थ यात्रा पर डुमरी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से 60 वर्ष से अधिक उम्र के 25 महिला पुरूष द्वारिका एवं सोमनाथ तीर्थ के लिए सोमवार को रवाना हुए।सभी तीर्थ यात्री डुमरी अनुमण्डल कार्यालय परिसर में जमा हुए। जहां से बस द्वारा रांची रवाना हुए। जहां से ट्रेन के माध्यम से वे सभी लोग दोनों तीर्थ स्थान को जायेंगे।20 मार्च से 27 मार्च तक निर्धारित तीर्थ यात्रा कार्यक्रम के तहत जाने वाले लोगों को द्वारिका एवं सोमनाथ ले जाने और वापस लाने हेतु प्रखण्ड के दो कर्मियों क्रमशः प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी दिनेश्वर महतो एवं लिपिक आलोक प्रियदर्शी को नोडल पदाधिकारी बनाया गया।अधिकारी द्व्य तीर्थ यात्रियों के साथ गये।बीडीओ सोमनाथ बंकिरा ने सभी लोगों को रवाना करते हुए कुशल यात्रा के लिए अपनी शुभकामनायें दी।बीडीओ ने बताया कि गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर करने वाले बुजुर्ग महिला पुरूषों को उक्त योजना के तहत तीर्थ स्थल दर्शन हेतु भेजा गया है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/jtwb

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *