3 से 5 दिसंबर तक इंडोर स्टेडियम में दिया जायेगा दिव्यांग प्रमाण पत्र : उपायुक्त

देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के निदेशानुसार सदर अस्पताल देवघर परिसर में दिनांक 10.10.22 से 15.10.22 तक आयोजित दिव्यांगता मेडिकल बोर्ड में प्राप्त आवेदनों से संबंधित  दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रामण पत्रों का विरतण इण्डोर स्टेडियम देवघर में दिनांक 03 दिसंबर 
05 दिसंबर तक किया जाएगा। 
इसके अलावे संबंधित दिव्यांग जनों व उनके परिजनों से अनुरोध है कि उक्त तिथि में पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक दिव्यांगजन का फोटो पहचान पत्र एवं आधार कार्ड लेकर अपना दिव्यांग प्रमाण पत्र प्राप्त करेगें। इसके अलावे वैसे दिव्यांग जन जिनका किसी कारणवश दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है। वो हर महिने के 21 तारीख को न्यू सदर अस्पताल में आयोजित होने वाले शिविर में जाकर अपना दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत करा सकते हैं।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/xt2l

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *