बावन बीघा चौक के पास मोटर साईकिल के जोरदार टक्कर में 3 व्यक्ति घायल

IMG-20221226-WA0085
मधुपुर। शहर के बावन बीघा चौक के पास 9 बजे रात्रि में दो बाइक चालक की हुई भयंकर टक्कर में तीन लोग हुए घायल। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सपाहा निवासी सीताराम यादव दुकान के पास समान लेकर अपने घर जा रहा था जबकि दो मोटर साईकिल मधुपुर की ओर से दोनों जामताडा़ निवासी सुग्गा पहाड़ी जा रहा था के इसी बीच बावन बीघा चौक के पास दोनो बाइक चालक नशे के धुत में बिनोद यादव के बाइक में जोरदार टक्कर मारा सिताराम यादव समेत दोनों बाइक चालक बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर मुहल्ला के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मधुपुर थाने के एएसआई डीके मिश्रा दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचा और घायल को अनुमंडलीय अस्पताल भेजा दीया गया। ईधर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
 
 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/xpli

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *