झारखण्डधाम में कार्यकर्ताओं से संवाद किया केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री ने
जमुआ। भारतीय जनता पार्टी दुनियां की सबसे बड़ी पार्टी है।यह पार्टी राष्ट्र की चिंता करती है।केंद्र में पी एम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार हर क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य कर रही है जिसकी पूरी दुनियां कायल है।उक्त बातें कोडरमा की सांसद सह केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने झारखण्डधाम स्थित नया विवाह भवन के समकक्ष में शनिवार को कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम में कही।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एक सौ से अधिक तरह की लोक कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं।कार्यकर्ता उन योजनाओं की चर्चा अपने अपने आस पड़ोस में आम अवाम से करें ताकि आमजनों को उनकी जानकारी हो सके।कहा कि पहले विदेशों में भारत के पी एम को एक याचक के रूप में देखा जाता था।कहा कि 2014 के बाद भारत की शाख और प्रतिष्ठा दुनियां भर में बढ़ी है।आज पूरी दुनियां में रेड कार्पेट बिछाकर भारत के पी एम का स्वागत किया जाता है।कहा कि 34 वर्षो के बाद नई शिक्षा नीति आयी है।इससे शिक्षा क्षेत्र में आमूलचूल बदलाव होगा।कहा कि 17वी लोकसभा में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।धारा 370 खत्म हुआ।कहा कश्मीर के लोग बतलाते हैं कि धारा 370 के हटने से उनके जीवन मे खुशहाली आयी है।
विधायक केदार हजरा ने कहा कि झारखंड में तीन सालों में भ्रष्टाचार बढ़ा है।लूट बढ़ी है।कहा कि भाजपा ही है जहां आम कार्यकर्ता शिखर तक जा सकता है।दूसरे दलों में परिवारवाद हावी है।कम्पनी की तरह पार्टी चलाते हैं दूसरे दल में।नेता के बाद नेता का बेटा ही पार्टी का नेतृत्व करता है पर भाजपा में ऐसा नहीं है।भाजपा में अदना सा कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने किया।सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा ने भाजपा छोड़ने वाले लोगों पर चुटकी ली।सम्मेलन में किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष परमेश्वर यादव, पूर्व जीप उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवानचतरो मण्डल के अध्यक्ष लालगोविंद मिश्र,हीरोडीह मण्डल अध्यक्ष प्रदीप सिंह,झारखण्डधाम अध्यक्ष दशरथ वर्मा, जमुआ मण्डल अध्यक्ष अशोक सिंह,नवडीहा मण्डल अध्यक्ष शंकर साव सांसद प्रतिनिधि नारायण पांडेय,विधायक प्रतिनिधि बैजू यादव,सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र यादव,केदार यादव,नरेश यादव,भोलानाथ दुबे,अजीत दुबे,उदय दुबे,पवन द्विवेदी,भिखारी राम,मुखिया महेंद्र वर्मा मनोज हजरा,रंजीत मण्डल,आशुतोष कुशवाहा,निजामुद्दीन अंसारी, के अलावे उपेंद्र सिंह,भिखारी राम,कार्तिक मण्डल,वकील विश्वकर्मा,शिवचरण महतो,लखन मण्डल,गंगाधर वर्मा,राजेश वर्मा ,मुंशी महतो भोला पासवान राजकुमार गौरव सिन्हा, सुधीर राय ,रूपलाल दास,रामानन्द सिंह सहित कई बतौर कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/kp6u