गिरिडीह। जिला अंतर्गत सोमवार को धावा दल द्वारा बगोदर प्रखंड के विभिन्न प्रतिष्ठानों, होटलों, ढाबों इत्यादि का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम मे बगोदर थाना अंतर्गत बस स्टेण्ड बगोदर, हरिहर धाम मंदिर रोड,राष्ट्रीय मुख्य मार्ग गैड़ा मे अवस्थित होटलों, ढाबो से 4 बच्चे को रेस्क्यू किया गया. बच्चे ग्लास, कप, प्लेट धोने व साफ सफाई के काम मे लगे हुए थे. चारों बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया. धावा दल का नेतृत्व श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री डीके मिश्रा,बाल कल्याण समिति अध्यक्षा श्रीमति पूजा सिन्हा,जिला समन्वयक बचपन बचाओ आंदोलन, नीति आयोग के अंजलि, विधि सह प्रोवेशन अधिकारी,जिला बाल सरक्षण इकाई के अहमद अली, बनवासी विकास आश्रम, कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के सुरेश कुमार शक्ति ,अजय कुमार इत्यादि शामिल थे. विदित हो कि कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन तथा साथी संगठन बचपन बचाव आंदोलन के तरफ से बाल श्रम उन्मूलन हेतु एक जून से तीस जून तक़ अभियान चलाया जा रहा है. इसके अंतर्गत गिरिडीह को बाल श्रम मुक्त जिला बनाने हेतु कई कदम उठाये जा रहे हैं.चुंकि आज विश्व बालश्रम निषेध दिवस था. अतः सम्पूर्ण भारत वर्ष मे बालश्रमिकों के रेस्क्यू का अभियान चलाया गया.
विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर 4 बाल श्रमिकों का किया रेस्क्यू
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/sm6a