शिकारीपाड़ा/दुमका/ रविवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल शिकारीपाड़ा गांव निवासी 45 वर्षीय राजीव पाल उर्फ राजू पाल की इलाज के लिए सिउड़ी ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गई| परिजन लाश को लेकर वापस घर लौट गए|शिकारीपाड़ा पुलिस ने मृतक के पत्नी के लिखित बयान पर मामला दर्ज करते हुए लाश को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए दुमका फूलों झानो अस्पताल भेज दिया है। मृतक राजू पाल के पत्नी के अनुसार राजू मजदूरी का काम करता था और मेरे पति मेरा और एक बेटी और एक बेटा का पालन पोषण करता था| रविवार को वह अपने घर पर ठेला लगाकर बाजार की तरफ गया था। और पैदल घर आ रहा था , तभी शिकारीपाड़ा दुर्गा मन्दिर के समीप स्टील दुकान में काम करने वाले मोटरसाइकिल सवार विवेक शर्मा ने धक्का मार दिया और भाग गया |घटना में राजू पाल गंभीर रूप से घायल हो गया| सूचना पाकर परिजन घायल राजू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारीपाड़ा लाए जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया | | राजू पाल की हालत की गंभीरता को देखते हुई परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए सिउड़ी ले जा रहे थे। इस क्रम में रास्ते में ही राजू ने दम तोड़ दिया। परिजन का रो रो कर बुरा हाल है। राजू पाल अपने घर में कमाने वाला एक लौता था। उनके निधन से उनके परिवार का बुरा हाल है।
सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 45 वर्षीय राजू पाल की इलाज के लिए सिउड़ी ले जाने के क्रम में हुई मौत
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/dgjg