निरसा/ बैंक ऑफ इंडिया लायकडीह शाखा परिसर में शुक्रवार को स्टार सखी स्कीम ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि एनजीबी (झारखंड) के महाप्रबंधक मनोज कुमार, चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष डब्लू बाउरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। महाप्रबंधक ने कहा कि महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के तहत ऋण दिया जा रहा है। ताकि विभिन्न प्रकार के स्वरोजगार कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके। इस दौरान 75 महिलाओं को 50 लाख रुपये ऋण दिया गया। मौके पर बैंक के जोनल मैनेजर समीर कुमार चट्टोपाध्याय, मुखिया रंजीत पासवान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।