दुमका में मध्यान्ह भोजन खाने के बाद 60 छात्र बीमार

Screenshot_2024-09-13-16-46-06-09.jpg

दुमका के मसलिया प्रखंड के एक स्कूल में मध्यान्ह भोजन खाने के बाद लगभग 60 छात्र-छात्राएं बीमार हो गए। जैसे ही छात्रों की बीमार होने की सूचना मिली, गांव में हड़कंप मच गया। 

आनन-फानन में बच्चों को मसलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, । यह घटना मोहनपुर प्राथमिक विद्यालय की बताई जा रही है, जहां मध्यान्ह भोजन के बाद बच्चों की तबियत बिगड़ी है। 

इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मध्यान्ह भोजन के कारण बच्चों की तबियत बिगड़ी है, लेकिन अभी तक इस मामले की अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ha9w

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *