7 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी श्याम घोषाल के घर पर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

IMG-20221201-WA0069
मधुपुर। पुलिस ने 7 लाख की ठगी मामले में फरार आरोपी के घर पर चिपकाया इश्तिहार। पुलिस ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के गोलाबारी थाना अंतर्गत जीटी रोड निवासी श्याम घोषाल के घर पर पहुंचकर बृहस्पतिवार को 7लाख ठगी मामले में इश्तिहार चिपकाया। मामले के संबंध में कांड के अनुसंधानकर्ता मधुपुर थाना के सब इंस्पेक्टर मनोज कुजूर ने बताया कि मधुपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा निवासी किशोर शाह ने वर्ष 2016 में जमीन की खरीदारी के एवज में आरोपी को 700000 दिया था लेकिन इसके बाद श्याम घोषाल ने ना तो जमीन दी और ना ही रुपया वापस किया। आरोपी के खिलाफ किशोर साह ने थाना में ठगी का मामला दर्ज कराया था। आरोपी पिछले 7 वर्षों से फरार चल रहा है। कहा कि मधुपुर एसीजेएम कोर्ट में निर्गत इष्टिहार को बृहस्पतिवार को आरोपी के घर पर न्यायालय पर डाक घर पर रेलवे स्टेशन पर कारपोरेशन पर इश्तिहार का तमिला किया गया।  इसके बाद भी आरोपी हाजिर नहीं होता है तो कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/986w

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *