काठीकुंड /दुमका/ गुरुवार को शिकारीपाड़ा विधानसभा के विधायक नलिन सोरेन ने 7 लाभुकों को चेक प्रदान किया. लाभुकों को यह चेक गंभीर बीमारी के ईलाज के लिये मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रदान किया गया. बेहतर ईलाज के लिये ब्रेन हेमरेज से पीड़ित काठीकुंड प्रखंड के तकरारपुर निवासी मकबुल अंसारी को 50 हजार रुपये,लीवर जौंडिस से पीड़ित शिकारीपाड़ा प्रखंड के ढाका निवासी उत्तम साहा को 1 लाख रुपये का चेक,किडनी रोग से पीड़ित शिकारीपाड़ा के कोल्हाबदार के दराज अली अंसारी को 50 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक,किडनी रोग से ग्रसित पिनरगड़िया के अजफर अंसारी को 50 हजार रुपये का चेक,लीवर रोग से ग्रसित शिकारीपाड़ा प्रखंड के देवदाहा की ताज बीबी को 50 हजार,कैंसर से पीड़ित मुड़भंगा गांव के जर्जिश अंसारी को 1 लाख रुपये व बेनागड़ियां की साहो बीबी को 50 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया. मौके पर विधायक श्री सोरेन ने कहा कि,हमारी सरकार जनता के हित के बारे में सोचती है. कहा कि,इसी के तहत गंभीर बीमारी से पीड़ित सभी जरूरतमंद मरीजों को बेहतर इलाज के लिये मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि उपलब्ध करायी गयी है,ताकि पैसे के अभाव में वो बेहतर इलाज से वंचित ना हो. चेक प्राप्त करते हुए लाभुकों ने विधायक व हेमंत सरकार का आभार प्रकट किया. कहा कि,हम गरीब बड़ी बीमारी हो जाने पर,पैसे के अभाव में अपना इलाज करा पाने में असमर्थ हो जाते है,ऐसे में मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली सहायता राशि से हम बेहतर इलाज करा पायेंगे. मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष जोयस बेसरा,केंद्रीय कार्य समिति के सदस्य अब्दुस सलाम अंसारी,झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल जब्बार,शिकारीपाड़ा विधानसभा के मीडिया प्रभारी कलीम अंसारी सहित अन्य मौजूद थे.
मुख्यमंत्री राहत कोष से बेहतर इलाज के लिये 7 लाभुकों को मिला चेक
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/exgv