दोनों पक्षों ने थाने में दर्ज कराया जानलेवा हमला का मामला
मधुपुर। थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में सात लोग जख्मी हो गए। गांव के इस्माइल अंसारी घर का निर्माण कर रहा था। जिसका इमामुल अंसारी ने विरोध किया। जमीन पर वह भी अपना दावा जता रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इमामुल,अंसारी, नजमुल अंसारी दूसरे पक्ष से इस्माइल अंसारी, उसका बेटा, रजाउल अंसारी और फिरोज अंसारी घायल हो गया। मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और घायलों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद नजरूल , इस्माइल और उसके बेटा को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर भेज दिया है। घटना के बाद इमामुल अंसारी ने गांव के फिरोज, रजाउल,उमर खताब के अलावे बिहार के बांका जिला अंतर्गत कटोरिया थाना क्षेत्र के हथियापात्थर निवासी इस्माइल अंसारी और देवीपुर थाना क्षेत्र के जीतजोरी निवासी मोहम्मद वाहिद पर रड, तलवार और लाठी से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष के मो इस्माइल अंसारी ने एक मामला दर्ज कराया है जिसमें गांव के ही इमामुद्दीन अंसारी, अख्तर मियां, नौसाद मियां, इकबाल, हैदर , फातमा, शहिना, चांदनी, नजरूल, नुरुल ,शहाबुद्दीन, सफाउद्दीन, आजाद सहित तेरह लोगों पर जानलेवा हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। फिलहाल दोनों पक्षों से पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है जबकि तीन व्यक्ति का इलाज सदर अस्पताल देवघर में चल रहा है!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/les0