9 जुलाई की देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का किया आह्वान

दुमका: संयुक्त ट्रेड यूनियन ने नुक्कड़ सभा कर 9 जुलाई की देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का किया आह्वान

दुमका। आगामी 9 जुलाई 2025 को प्रस्तावित एकदिवसीय देशव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने के उद्देश्य से संयुक्त ट्रेड यूनियन के बैनर तले 7 जुलाई 2025 को दुमका शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और निजी बस पड़ाव में पर्चा वितरण व नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।

नुक्कड़ सभा को सीटू नेता ने संबोधित करते हुए केंद्र सरकार द्वारा पारित चार लेबर कोड को अविलंब रद्द करने और सभी श्रमिकों के लिए ₹26,000 प्रतिमाह न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित करने की मांग को दोहराया। उन्होंने मजदूर वर्ग, बुद्धिजीवी वर्ग, व्यापारी बंधु व नौजवान साथियों से इस हड़ताल में एकजुट होकर भाग लेने की अपील की।

नेताओं ने कहा कि मजदूरों के वैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए चट्टानी एकता जरूरी है और इसके लिए आगामी हड़ताल में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी अनिवार्य है।

इस अवसर पर आयोजित नुक्कड़ सभा एवं पर्चा वितरण कार्यक्रम में झारखंड परिवहन मजदूर यूनियन के अध्यक्ष गजेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष विनोद रावत, माकपा के जिला सचिव सुभाष हेंब्रम, माले के जिला सचिव बाबूलाल राय, पलटन हसदा और किसान नेता देवी सिंह पहाड़िया उपस्थित रहे।

नेताओं ने ऐलान किया कि 7 और 8 जुलाई को शहर के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह नुक्कड़ सभा और जनजागरूकता अभियान जारी रहेगा।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/dt0e

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *