बिजली चोरी के आरोप में एक दर्जन लोगों पर लगाया गया जुर्माना

हनवारा। महागामा प्रखंड के हनवारा क्षेत्र में चोरी छिपे बिजली जलाने वाले लोगों के खिलाफ बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। हनवारा थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम को बिजली विभाग द्वारा चोरी से बिजली जलाने वाले 12 लोगों पर बिजली चोरी के आरोप में भारी जुर्माना लगाया गया है। साथ ही हनवारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। 
मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिकी में हनवारा से 8 लोग प्रवीण कुमार, पिता शंकर प्रसाद, ललेश भगत, पिता मुरली भगत, इकराम पिता अब्बास, विक्रम भगत, पिता शालिग्राम भगत, अंजर पिता मकसूद, नैयर पिता नामालूम( जैट मोटर रिपेयरिंग), मो मोजीब, पिता नसीर, प्रकाश पंडित, पिता साधु पंडित एवं नरैनी गांव में 2 लोग मो मुस्तकीम अहमद, पिता दुखन्, जावेद पिता सुल्तान के अलावे शाहजादपुर गांव में 2 लोग अब्दुल रज्जाक, पिता जफरुद्दीन, इलियास, पिता जफरुद्दीन के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराया है। बिजली चोरी करने के आरोप में विद्युत विभाग के कनीय अभियंता दीपक कुमार ने हनवारा थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। हनवारा थाना क्षेत्र में विद्युत विभाग के कनीय अभियंता दीपक कुमार की अगुवाई में चोरी का बिजली जलाने वाले के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया गया। जिसमें से चोरी के बिजली जलाते 12 लोगो का कनेक्शन काट कर हनवारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। प्राथमिकी में जब्ती सूची के साथ मामला दर्ज किया गया है। सभी को जुर्माना लगाया गया है।यह जुर्माना अवैध तरीके से बिजली कनेक्शन लेने के कारण लगाया गया है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/iazd

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *