देवघर। स्थानीय बी. एड कॉलेज में आयोजित 20 वां पुस्तक मेले के दूसरे दिन के प्रथम सत्र में आर्ट ऑफ लिविंग के तहत योगा के आयोजन- में स्कूली बच्चों के लिए तूम खिल जाओगे- के अन्तर्गत योगा और ध्यान कराया गया। जबकि योग शिक्षक निशान्त तथा डी. ए. वी स्कूल के खेल शिक्षक आशुतोष बच्चों को योग एवं ध्यान मुद्राओ का अभ्यास कराया। सुपर स्कॉलर एस. के. पी. विद्या विहार के अतिरिक्त कई स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। इस पुस्तक मेले के कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में पोस्टर मेकिंग में सतत् विकास लक्ष्य के अन्तर्गत बच्चों ने पोस्टर एवं कई मॉडल भी प्रस्तुत किया। अजय कुमार सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा ने बच्चों को प्रोत्साहित एवं पुरस्कृत किया।प्रभाकर कापरी एवं रौशन मिश्र ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का मंच संचालन किया।देवघर के 20 वां पुस्तक मेले मे दूसरे दिन गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे का आज पुन: आगमन हुआ। डॉ. दुबे ने बुक्स देकर कोल्हापुर महाराष्ट्र के प्रोफेसर एवं हिन्दी लेखक पद्मपाटिल को भाषा सेतु सम्मान से सम्मानित भी किया।वहीं मौके पर सांसद ने करतल ध्वनियों के साथ बीएड कॉलेज से यह घोषणा की कि एक सौ एकड़ में एक भव्य बालोद्यान भी कुछ ही वर्षों में देवघर में बनेगा और पुस्तक मेला को और भी -प्रभावी बनाया जायगा। डॉ रामचन्द्र देव की पुस्तक- शांति निकेतन व श्री नक्तन तथा एवं शाइस्ता ज्या की पुस्तक ‘ रेणु के कला साहित्य में ध्वनियों का शास्त्रीय विवेचन – लोकार्पण सांसद में किया तृतीय सत्र में टेराकोटा ज्वेलरी डिजाइनिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/gkjr