बसंतराय । प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कदमा के मो शमीम उर्फ मुन्ना के घर में आग लग जाने से पूरा घर जलकर राख हो गया। सूचना पाते ही घटनास्थल पर जिला परिषद सदस्य अरशद वहाब ने पहुंच कर जायजा लिया एवं अंचलाधिकारी को घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार को हुए नुकसान की भारपाई के लिए उचित रिपोर्ट तैयार कर आपदा विभाग से नियमानुसार मुआवजा दिलवाने के लिए कहा।साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाष चंद्र दास को घटना से अवगत कराते हुए पीड़ित परिवार को चावल, तिरपाल वगैरह देकर तत्काल राहत देने की बात कही, जिसे प्रखंड विकास पदाधिकारी ने स्वीकार करते हुए पीड़ित को प्रखंड कार्यालय बुलाकर राहत देने की बात कही।बताते चलें कि पीड़ित मुन्ना बसंतराय एफसीआई गोदाम में रोजाना मजदूरी का काम करता है और किसी तरह अपने परिवार का भरण पोषण करता है।