काम न मिलने पर घर लौट रहे मजदूर की टेलर ने ले ली जान

दुमका। दुमका-मसलिया मुख्य मार्ग पर जामा थाना क्षेत्र के निश्चितपुर गांव के पास ट्रेलर से कुचलकर बाइक सवार युवक की जान चली गयी। वहीं युवक के दो साथी को हल्की चोटें आयी है। 

मृतक सोकोल टुडू (28) मसलिया थाना क्षेत्र के मनरायडीह गांव का रहनेवाला था। घायलों में उसी गांव के हेमसोल मुर्मू और राजीव मुर्मू शामिल हैं। परिजनों ने बताया कि तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर दुमका से घर लौट रहे थे। जामा थाना क्षेत्र के निश्चितपुर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही ट्रेलर की चपेट में आने से सोकोल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। 

हादसे में उसकी जान मौके पर ही चली गयी। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया है। युवक मजदूरी करता था सोमवार को दुमका मजदूरी करने आया था लेकिन काम न मिलने के कारण वापस लौट रहा था। इसी दौरान यह घटना हो गयी। युवक अविवाहित है और घर दो भाई एवं मां है। वहीं घटना में शामिल टेलर मौके से फरार हो गया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/adaq